आंध्र, तेलंगाना में परिवहन कर्मियों की हड़ाल जारी

हैदराबाद, 8 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) के कर्मचारियों की वेतन वृद्धि की मांग को लेकर जारी हड़ताल के कारण आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सार्वजनिक सड़क परिवहन सेवा लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी पंगु रही।

एपीएसआरटीसी प्रबंधन अनुबंध पर रखे गए चालकों तथा कंडक्टरों की मदद से आंशिक रूप से बसें चलाने में सफल रहा, लेकिन इस दौरान दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर तनाव तथा झड़प की खबरें आई हैं।

तेलंगाना के वारंगल जिले में हनामकोंडा बस डिपो के हड़ताली कर्मचारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में 15 महिला कंडक्टर घायल हुई हैं। झड़प तब हुई जब कुछ कर्मचारियों ने अन्य कर्मचारियों को बस चलाने से रोकने के लिए पुलिस की नाकेबंदी हटा दी।

खम्माम जिले के कुचागुडम शहर में एक कर्मचारी के आत्मदाह की कोशिश के कारण तनाव व्याप्त है। पुलिस ने प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

एपीएसआरटी के एक लाख से अधिक कर्मचारी वेतन में 43 फीसदी वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं।

प्रबंधन ने 27 फीसदी वेतन वृद्धि की पेशकश की है और साथ ही कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की धमकी भी दी है।

ईएएमसीईटी परीक्षा में भाग ले रहे विद्यार्थियों को इस हड़ताल से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

कई विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ा है। हैदराबाद के 22,700 विद्यार्थियों सहित 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में भाग ले रहे हैं।

आंध्र प्रदेश सरकार की अपील के बावजूद इन कर्मचारियों ने हड़ताल वापस नहीं ली, जिसके बाद प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493