आंध्र, पंजाब, केरल, तमिलनाडु के लोगों को मोदी से ज्यादा राहुल पसंद : सीवोटर-आईएएनएस ट्रैकर

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री पद के लिए सीधी टक्कर में आंध्र प्रदेश, पंजाब, केरल और तमिलनाडु के अधिकांश मतदाता राहुल गांधी को वोट देंगे, लेकिन देश के बाकी हिस्सों में नरेंद्र मोदी पसंदीदा विकल्प बने हुए हैं। सीवोटर-आईएएनएस पोल ट्रैकर में यह खुलासा हुआ है।

19 अप्रैल को किए गए एक सर्वेक्षण में, मतदाताओं से पूछा गया था कि अगर उन्हें सीधे भारत के प्रधानमंत्री का चुनाव करने का मौका दिया जाए तो वे राहुल और मोदी में से किसे चुनेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर मोदी राहुल से 26.10 प्रतिशत के साथ आगे पाए गए।

लेकिन राज्य स्तर पर अलग-अलग आंकड़े दर्शाते हैं कि केरल में 64.96 प्रतिशत मतदाता राहुल को प्रधानमंत्री बनता देखना चाहते हैं जबकि सिर्फ 23.97 प्रतिशत ने मोदी का समर्थन किया।

राष्ट्रीय स्तर की पसंद से अलग राय रखने वाले अन्य राज्यों में तमिलनाडु शामिल है जहां सर्वे में शामिल 60.91 प्रतिशत लोगों ने राहुल को पसंद किया और केवल 26.93 प्रतिशत ने मोदी को अपनी पसंद बनाया। पंजाब में 37.04 प्रतिशत ने राहुल को और 36.05 प्रतिशत ने मोदी को अपनी पसंद बताया।

चारों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन नहीं है।

जहां राष्ट्रीय स्तर पर 11,192 लोगों से सवाल पूछा गया, वहीं राज्य स्तर पर आंध्र प्रदेश में 451 लोगों से, केरल में 701 लोगों से, तमिलनाडु में 533 लोगों से और पंजाब में 502 लोगों से सवाल पूछा गया।

मोदी आंध्र प्रदेश में राहुल से 11.00 प्रतिशत से, केरल में 40.99 प्रतिशत से, तमिलनाडु में 33.93 प्रतिशत से और पंजाब में 0.99 प्रतिशत से पीछे हैं। सबसे ज्यादा हरियाणा में राहुल से ज्यादा मोदी (61.50 प्रतिशत) के पक्ष में लहर है।

हरियाणा में कांग्रेस अध्यक्ष को भी कम से कम पसंद किया जाता है क्योंकि केवल 14.92 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने उनका पक्ष लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493