आंध्र : पुलिसकर्मी ने 2 एटीएम क्षतिग्रस्त किए

विशाखापत्तनम, 19 नवंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में एक पुलिस कांस्टेबल ने एटीएम से नकदी न निकलने पर दो एटीएम क्षतिग्रस्त कर दिए।

घटना विशाखापत्तनम जिले के पडेरू में शुक्रवार रात उस समय हुई, जब एक पुलिसकर्मी भारतीय स्टेट बैंक के एक एटीएम से नकदी लेने के लिए कतार में लगा था।

बारी आने पर एटीएम से नकदी न निकल पाने से गुस्साए पुलिसकर्मी ने मशीन पर बार-बार लात मारी, इसके बाद उसने अन्य एटीएम पर भी गुस्सा उतारा।

बैंक अधिकारियों ने एटीएम बंद कर दिया और पुलिस को कार्रवाई के लिए घटना के सीसीटीवी फूटेज सौंप दिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493