आंध्र प्रदेश की नई राजधानी का भूमि पूजन

विजयवाड़ा, 6 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को राज्य की नई राजधानी अमरावती का भूमि पूजन किया गया।

नायडू अपनी पत्नी भुवनेश्वरी और बेटे एन.लोकेश के साथ सुबह 8.49 बजे विजयवाड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर गुंटूर जिले के मंडाडम गांव में रंगारंग समारोह के तहत भूमि पूजन की रस्म निभाई।

इस समारोह में केंद्र और राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक, तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के वरिष्ठ अधिकारियों और नेताओं ने हिस्सा लिया।

पुजारियों के एक समूह ने वैष्णव परंपरा के अनुसार तड़के तीन बजे गांव में प्रार्थना शुरू की।

इस अवसर पर नायडू के दामाद और प्रसिद्ध अभिनेता एन.बालाकृष्णन भी मौजूद थे।

हालांकि, विजयवाड़ा में मुख्यमंत्री कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा, क्योंकि वह ज्योतिषियों द्वारा निर्धारित सुबह 10.30 बजे के शुभ मुहूर्त से चूक गए थे। नायडू भूमि पूजन की वजह से समय पर विजयवाड़ा नहीं पहुंच सके।

इस भव्य समारोह के बाद लोगों को संबोधित करते हुए तेदेपा प्रमुख ने कहा कि आंध्र प्रदेश के इस दिन को इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह पांच करोड़ तेलुगू लोगों का सौभाग्य है कि उन्हें 21वीं सदी की राजधानी के निर्माण का अवसर मिला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493