आंध्र प्रदेश के डॉक्टर लीबिया में आईएस के चंगुल से मुक्त

हैदराबाद/नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। पिछले साल लीबिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों द्वारा अगवा किए गए आंध्र प्रदेश के एलुरु के डॉक्टर को मुक्त करा लिया गया है और उन्हें भारत लाया जा रहा है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार देर रात ट्वीट कर बताया, “हमने लीबिया में डॉ. राममूर्ति कोसनाम को बचा लिया है। उन्हें गोली लगी है। हम जल्द ही उन्हें भारत ला रहे हैं। इसके साथ ही हमने अगवा किए गए सभी छह भारतीयों को बचा लिया है। मैं लीबिया में हमारे दूतावास द्वारा किए गए अच्छे कार्य की सराहना करती हूं।”

डॉ. राममूर्ति सिर्ते में लब्न-ए-सीना अस्पताल में चिकित्सक के रूप में काम कर रहे थे। पिछले साल आठ सितंबर को आईएस के आतंकवादियों के एक समूह ने अस्पताल में धावा बोलकर राममूर्ति, ओडिशा के इंजीनियर समल प्रवेश रंजन और फिलीपींस की सात नर्सो को उनके आवासीय क्वार्टर से अगवा कर लिया था।

भारत ने सितंबर, 2016 में लंबी वार्ता के बाद देश के दो नागरिकों को आईएस के संदिग्ध आतंकवादियों के चंगुल से मुक्त कराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493