विजयवाड़ा, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के व्यापार मंत्री सी. आदिनारायण रेड्डी के सुरक्षा कर्मी के रूप में काम कर रहे एक पुलिस कांस्टेबल की गुरुवार को गोली लगने से मौत हो गई। गलती से बंदूक चलने के कारण उसकी जान गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कांस्टेबल चंद्रशेखर रेड्डी घर में अपनी बंदूक की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और उन्हें लग गई जिस कारण उनकी मौत हो गई। यह घटना कडप्पा जिले में रेड्डी के घर वापस आने के बाद हुई।
गोली लगने से कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल ले जाए जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath