विशाखापत्तनम, 11 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने सोमवार को कहा कि आंध्र प्रदेश आगामी वर्षो में लगभग 14-15 प्रतिशत विकास दर के साथ देश के विकास का इंजन बनने की स्थिति में है।

सिन्हा ने यहां भारतीय उद्योग परिसंघ के वार्षिक साझेदारी सम्मेलन में अपने संबोधन में कहा, “मुझे भरोसा है कि आंध्र प्रदेश 14-15 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि दर के साथ निश्चित रूप से देश के विकास का इंजन बनेगा। केंद्र सरकार हरसंभव तरीके से आपकी मदद करने को संकल्पित है।”
उन्होंने कहा कि व्यापार करने की सुविधा के मामले में आंध्र प्रदेश गुजरात के बाद दूसरे स्थान पर है।
सिन्हा ने सम्मेलन में मौजूद निवेशकों को रक्षा, पेट्रोलियम रिफाइनिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि ये उद्योग आंध्र प्रदेश में फूलने-फलने जा रहे हैं और राज्य में भविष्य है, क्योंकि इसकी प्रस्तावित नई राजधानी स्मार्ट शहरीकरण का मार्ग दिखाएगी और उद्यमिता को बढ़ावा देगी।
उल्लेखनीय है कि 2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद हैदराबाद तेलंगाना के हिस्से में चला गया। लिहाजा आंध्र प्रदेश अमरावती में अपनी नई राजधानी विकसित कर रहा है।
dharmpath.com dharmpath