ट्रेन 12001 शताब्दी एक्सप्रेस में ललितपुर और झांसी के बीच एक यात्री विनोद मित्तल शराब के नशे में बेवजह हंगामा करने लगा। इसकी जानकारी होते ही कोच कंडक्टर मौके पर पहुंचे और जब यात्री से टिकट मांगा तो उस यात्री ने अभद्रता की। इसकी सूचना झांसी जीआरपी व आरपीएफ को दी गई। सूचना पाते ही जीआरपी व आरपीएफ मौके पर पहुंची। स्टेशन आने पर शराबी यात्री को ट्रेन से उतार लिया गया। इसके बाद उससे जुर्माना वसूला गया।
dharmpath.com dharmpath