विशाखापत्तनम, 23 सितंबर (आईएएनएस)। आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में सत्तारूढ़ तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के विधायक के. सर्वेश्वर राव की नक्सलियों ने गोली मार कर हत्या कर दी।
यह घटना विशाखापत्तनम से लगभग 125 किलोमीटर दूर थुटांगी गांव में हुई।
राव अराकू विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।
नक्सलियों ने विधायक पर तब हमला किया, जब वह तेदेपा नेता और पूर्व विधायक एस.सोमा के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे।
dharmpath.com dharmpath