आंध्र प्रदेश में चक्रवात के कारण भारी बारिश

विजयवाड़ा, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के दक्षिण तटीय हिस्सों में चक्रवात वरदा के प्रभाव के कारण सोमवार को भारी बारिश हुई। यह तूफान तमिलनाडु के तट को पार कर गया है।

अधिकारियों ने बताया, रायलसीमा क्षेत्र में चित्तूर जिले के अलावा दक्षिण तटीय आंध्र के नेल्लोर और प्रकाशम जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई है।

नेल्लोर कस्बे के निचले इलाके और सड़कें जलमग्न हो गइर्ं हैं, पेड़ उखड़ गए हैं और वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। तेज हवाओं से सड़कों पर लगी होडिर्ंग भी उखड़ गईं हैं।

टाडा, सुल्लुरपेटा, नैदुपेटा और नेल्लोर जिलों के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश हो रही है। विजयवाड़ा-चेन्नई राजमार्ग पर सुल्लुरपेटा में एक तेल से भरा टैंकर पलट गया और तेल टैंकर से निकलकर सड़क पर फैल गया।

नेल्लोर जिले में अधिकारियों ने 9,450 लोगों को निचले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की तीन टीमों को बचाव और राहत कार्य के लिए तैनात किया गया है।

नगर प्रशासन मंत्री पी. नारायण नेल्लोर में स्थिति पर नजर रखने के लिए जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में डेरा डाले हुए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन नेल्लोर, प्रकाशम और चित्तूर जिलों के कुछ स्थानों में 20 सेमी वर्षा के अनुमान के मद्देनजर अलर्ट पर है।

चित्तूर जिले में तिरुपति में भी सुबह से भारी बारिश जारी है। यहां तिरुमाला मंदिर के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों को वाहनों की आवाजाही के प्रभावित होने से गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493