विजयवाडा, 25 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के कडापा जिले में गुरुवार को दिनदहाड़े चार अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह दहला देने वाली घटना प्रोदुत्तूर कस्बे में एक अदालत के पास घटी। बीच सड़क पर चारों हमलावर बार-बार व्यक्ति पर चाकू से हमले करते रहे और पास ही मौजूद लोग भयभीत से हादसा देखते रहे। भीड़ में से कोई भी पीड़ित की मदद के लिए आगे नहीं आया।
पीड़ित की पहचान 32 वर्षीय बी. मारुति रेड्डी के रूप में हुई है। एक ऑटो रिक्शा से उतरते ही मारुति रेड्डी पर चारों हमलावरों ने हमला कर दिया। पीड़ित ने भागने की कोशिश की, लेकिन सड़क के बीच में बने डिवाइडर से टकरागर गिर गया।
यह सारी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई और पुलिस का कहना है कि पीड़ित एक मामले में अदालत में पेश होने जा रहा था।
पुलिस को शक है कि पुरानी रंजिश के कारण हत्या की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हादसे की हर पहलू से जांच हो रही है।
dharmpath.com dharmpath