हैदराबाद, 7 नवंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में शनिवार को सड़क किनारे चाय की दुकान में एक ट्रक के घुसने के कारण कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना गुंटूर जिले के गणपावरम शहर के नजदीक चेन्नई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।
ट्रक ओंगोले से विजयवाड़ा शहर के रास्ते पर जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ड्राइवर के नींद में होने के कारण यह दुर्घटना हुई।
चाय की दुकान चलाने वाले 70 वर्षीय वृद्ध, उसकी पत्नी और दो ग्राहकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
dharmpath.com dharmpath