आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना, 15 की मौत

हैदराबाद, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में शनिवार को बरातियों से भरा मिनी ट्रक एक बस से जा टकराया, जिससे 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए।

यह दुर्घटना हैदराबाद से 360 किलोमीटर दूर प्रकाशम जिले के वालेटिवरीपालेम मंडल के वाई.चारोलापल्लम गांव में हुई।

बरातियों से भरा मिनी ट्रक कंदूकुरू से मलकोन्डा की ओर जा रहा था, जब यह विपरीत दिशा से आ रही एक निजी बस से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इससे बस में आग लग गई। हालांकि, बस में कोई यात्री सवार नहीं था।

टक्कर के कारण दोनों वाहन सड़क से नीचे लुढ़क गए।

पुलिस के अनुसार, ऐसा लगता है कि दोनों वाहनों की रफ्तार बहुत अधिक थी। इस हादसे में 14 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने कंदूकुरू अस्पताल में दम तोड़ दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493