विजयनगरम, 22 जनवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में शनिवार रात जगदलपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस के पटरी से उतर से कम से कम 23 लोगों की मौत और करीब 50 लोग घायल हो गए हैं।
विजयनगरम, 22 जनवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में शनिवार रात जगदलपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस के पटरी से उतर से कम से कम 23 लोगों की मौत और करीब 50 लोग घायल हो गए हैं।
यह घटना रात 11.30 बजे हुई जब ट्रेन जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से ओडिशा के भुवनेश्वर के लिए जा रही थी।
ओडिशा में रायगढ़ा से 30 किलोमीटर दूर कोनेरू स्टेशन के पास हीराखंड एक्सप्रेस के दो जनरल कोच, दो स्लीपर कोच, दो एसी कोच सहित इंजन और सात कोच पटरी से उतर गए।
ईस्ट कोस्ट रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि एक मोबाइल ट्रेन दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई है। घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया है।
रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि चार राहत गाड़ियां अलग-अलग स्थानों से दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं।
रेल दुर्घटना के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विभिन्न स्टेशनों पर हेल्पलाइन नंबर स्थापित किए गए हैं।
विजयनगरम के लिए नंबर हैं : 83331, 83332, 83333, 83334, 08922-221202, 08922-221206
विशाखापत्तनम : 83003, 83005, 83006, 0891-2746344, 0891-2746330, 08500358610, 08500358712
रायगढ़: 06856-223400, 06856-223500, 09439741181, 09439741071, 07681878777
dharmpath.com dharmpath