आंध्र प्रदेश रेल हादसे में नक्सलियों का हाथ नहीं : ओडिशा पुलिस (लीड-1)

भुवनेश्वर, 22 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा पुलिस ने रविवार को ऐसी आशंका को खारिज किया कि आंध्र प्रदेश में जगदलपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस के बेपटरी होने में नक्सलियों की संलिप्तता हो सकती है।

पुलिस महानिदेशक के.बी. सिंह ने संवाददताओं से कहा, “इस घटना में नक्सलियों की संलिप्तता के कोई सबूत नहीं हैं। हम मामले की जांच करेंगे और रेलवे सुरक्षा आयुक्त भी इसकी जांच कराएंगे।”

इससे पहले रेलवे के एक अधिकारी ने कहा था कि हादसे के पीछे नक्सलियों का हाथ होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा था, “दुर्घटना के पीछे किसी की साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि जहां यह हादसा हुआ है, वह नक्सलियों का गढ़ है।”

जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस शनिवार रात आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में कुनेरू स्टेशन के पास बेपटरी हो गई, जिससे 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक अन्य घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493