आंध्र प्रदेश : सड़क दुर्घटना में 6 महिलाओं की मौत

विजयवाड़ा, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में शनिवार सुबह एक ट्रक और ऑटोरिक्शा में हुई टक्कर के कारण छह महिलाओं की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोठापेटा मंडल में स्थित मोडकुरु के पास ट्रक ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी, जिसके कारण पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

13 लोगों का यह समूह ऑटोरिक्शा से पास के गांव में स्थित एक मंदिर जा रहा था, जब विपरीत दिशा से आ रहे रेत से लदे ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी।

घायलों को अमलापुरम में केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दुर्घटना के कारण रावुलापलेम-अमलापुरम रोड पर लंबे समय यातायात अवरुद्ध रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493