आंध्र : बेकाबू ट्रक दुकानों में घुसा, 10 मरे

विजयवाड़ा, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में शुक्रवार को एक बेकाबू ट्रक दुकानों में घुस गया, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

तिरुपति शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर, एक तेज रफ्तार ट्रक पहले एक बिजली के खंभे से टकराया। इसके बाद, यर्पादू में पुतालापट्ट-नायडूपेटा मार्ग पर स्थित दुकानों में घुस गया।

पुलिस ने बताया कि यर्पादू पुलिस थाने के पास यह हादसा हुआ। उस वक्त पुलिस थाने आ रहे लोगों का एक समूह दुकानों के पास था।

तिरुपति शहर के पुलिस अधीक्षक विजयलक्ष्मी ने कहा कि ज्यादातर लोग बिजली का करंट लगने के कारण मारे गए। घायलों को तिरुपति और श्रीकालहस्ती के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि घायलों में पुलिस के दो अधिकारी भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493