आंध्र में आवारा कुत्तों ने बच्ची को मार डाला

हैदराबाद, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में बुधवार को आवारा कुत्तों ने छह साल की बच्ची की जान ले ली।

रोंगटे खड़ी कर देने वाली यह घटना गुंटूर जिले के ककुमानू गांव में हुई।

शेख कौसर (6) अपने घर के पास खेल रही थी। उसी दौरान करीब 10 आवारा कुत्तों ने उस पर हमला किया। कुत्तों ने उसके सिर, चेहरे और अन्य हिस्सों को नोच खाया। बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना से बौखलाए ग्रामीणों ने बच्ची के शव को लेकर ककुमनू-गुंटूर राजमार्ग पर धरना दिया। ग्रामीणों ने नगर निगम के अधिकारियों पर आवारा कुत्तों को लेकर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।

ग्रामीणों को शांत कराने के लिए कुछ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

कुछ दिन पहले भी इसी गांव की एक अन्य बच्ची पर एक कुत्ते ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उनकी बार-बार की शिकायत के बावजूद अधिकारी इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493