आंध्र में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रमुख निलंबित

हैदराबाद, 5 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस ने पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख बोस्ता सत्यनारायण को निलंबित कर दिया है। बोस्ता रविवार को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले हैं।

पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) प्रमुख एन.रघुवीरा रेड्डी को शुक्रवार को अपने फैसले से अवगत कराया।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद बोस्ता उत्तरी तटीय आंध्र से पार्टी के मुख्य नेता हैं। वह अविभाजित आंध्र में पार्टी के अंतिम अध्यक्ष थे।

पार्टी ने उन्हें कई अन्य नेताओं और उनके समर्थकों के साथ निलंबित किया है जो रविवार को वाईएसआर कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं।

इस बीच, रघुवीरा रेड्डी ने विशाखापट्टनम में संवाददाताओं को बताया कि बोस्ता को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित किया गया है।

उन्होंने कहा कि अगर कुछ नेता पार्टी छोड़ते हैं, तो इसका संगठन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी किसी भी तरह की गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493