आंध्र में 10वीं के परिणामों में लड़कियों ने बाजी मारी

अमरावती, 14 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में 10वीं कक्षा के परिणामों में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए एक बार फिर बाजी मार ली। मंगलवार को परिणामों की घोषणा की गई।

आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (एसएससी) परीक्षा में 94.88 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। पिछले साल कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.48 रहा था।

स्कूल शिक्षा आयुक्त संध्या रानी ने परिणामों की घोषणा करते हुए कहा कि 6 लाख 21 हजार विद्यार्थियों ने 2,839 केंद्रों में 18 मार्च से 3 अप्रैल के बीच हुई परीक्षाओं में भाग लिया था।

लड़कियां 95.09 उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ लड़कों से आगे रहीं। लड़कोंका उत्तीर्ण प्रतिशत 94.68 रहा।

उन्होंने कहा कि 11,690 स्कूलों में से 5,464 स्कूलों ने शत प्रतिशत परिणाम हासिल किए।

जिलों में, पूर्वी गोदावरी ने सर्वाधिक 98.19 प्रतिशत उत्तीर्ण किया। नेल्लोर जिला 83.19 प्रतिशत के साथ अंतिम स्थान पर रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493