चेन्नई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश पुलिस के हाथों 20 लोगों के मारे जाने की ‘विश्वसनीय जांच’ कराने की मांग की। लाल चंदन के पेड़ों की कटाई का प्रयास रोकने के क्रम में सभी को मार गिराया गया। मारे गए लोगों में ज्यादातर लोग तमिलनाडु के हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू पर चंदन की लकड़ियों के कथित तस्करों को मार गिराए जाने की जांच का आदेश देने का दबाव बनाया।
नायडू को भेजे गए पत्र में पनीरसेल्वम ने कहा, “मैं आप से मामले की विश्वसनीय और त्वरित जांच करने का आदेश देने का आग्रह करता हूं ताकि तथ्य स्थापित हो सके और संभावित मानवाधिकार उल्लंघन की जवाबदेही तय हो सके।”
पुलिस ने कहा है कि चित्तूर जिले में जब पुलिसकर्मियों पर लाठियों और अन्य धारदार हथियारों से हमला हुआ तब 20 को गोली मार दी गई। वे सभी संभवत: चंदन के पेड़ों को काटने में संलिप्त थे।
पनीरसेल्वम के मुताबिक, मारे गए लोगों में कई तमिलनाडु केू तिरुवन्नामलाई और वेल्लौर जिलों के थे।
dharmpath.com dharmpath