आंध्र रेल हादसे में हुई मौतों पर राष्ट्रपति शोकाकुल

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आंध्र प्रदेश में हुए रेल हादसे में हुई मौतों पर मंगलवार शोक व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति प्रणब ने यहां जारी एक बयान में कहा है, “अनंतपुर में ट्रक और एक्सप्रेस रेलगाड़ी के बीच हुई टक्कर की खबर सुनकर दुख हुआ, जिसमें कर्नाटक के विधायक वेंकटेश नायक सहित कई यात्रियों की मौत हो गई।”

राष्ट्रपति ने कहा है, “मैं मृतकों के परिजनों को अपनी संवेदना से अवगत कराना चाहता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

यह रेल हादसा सोमवार को उस समय हुआ, जब आंध्र प्रदेश के पेनुकोंडा शहर के पास एक रेल क्रासिंग पर एक तेज रफ्तार ट्रक एक्सप्रेस रेलगाड़ी से टकरा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493