आंध्र लोगों को दिल्ली ले जाने के लिए 2 रेलगाड़ियां किराए पर ली

अमरावती, 9 फरवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश सरकार ने 11 फरवरी को केंद्र के खिलाफ मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के विरोध प्रदर्शन के लिए लोगों को नई दिल्ली ले जाने के लिए दो विशेष रेलगाड़ियां किराए पर ली है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने दक्षिण मध्य रेलवे से दोनों 20 डिब्बों वाली रेलगाड़ियों को किराए पर लेने के लिए 1.12 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अनंतपुर और श्रीकाकुलम से रेलगाड़ियां राजनीतिक दलों, संगठनों, गैर-सरकारी संगठनों और संगठनों के नेताओं को राष्ट्रीय राजधानी ले जाएंगी, ताकि वे एक दिवसीय ‘दीक्षा’ (विरोध) में भाग ले सकें।

दोनों रेलगाड़ियां रविवार सुबह 10 बजे तक नई दिल्ली पहुंच जाएंगी।

यह विरोध प्रदर्शन आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने से इनकार करने और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 में किए गए अन्य वादों को पूरा करने में विफल रहने के खिलाफ है।

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष नायडू ने विपक्षी दलों सहित सभी से अपील की है कि वे विरोध प्रदर्शन को सफल बनाएं।

तेदेपा ने पिछले साल भाजपा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार से समर्थन वापस ले लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493