विजयवाड़ा, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री एन. चिन्नाराजप्पा मंगलवार को काकीनाडा के एक अस्पताल की लिफ्ट दुर्घटना में घायल हो गए।
विजयवाड़ा, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री एन. चिन्नाराजप्पा मंगलवार को काकीनाडा के एक अस्पताल की लिफ्ट दुर्घटना में घायल हो गए।
वह संजीवनी अस्पताल की तीसरी मंजिल से लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे कि तभी तार के टूटने से उनके पैरों में चोट लग गई।
इस दौरान मंत्री के साथ मौजूद हवलदार और फोटोग्राफर भी घायल हो गए।
मंत्र को उसी निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां वह पूर्वी गोदावरी जिले के एक कारखाने में कार्बन मोनोआक्साइड गैस के रिसाव से प्रभावित लोगों से मिलने गए थे।
यह दुर्घटना उस समय हुई जब वह अस्पताल से जा रहे थे।
dharmpath.com dharmpath