आइएसएल में अपने गीतों पर थिरकेंगी ऐश्वर्य

मुंबई, 30 सितम्बर (आईएएनएस) अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन चेन्नई में 3 अक्टूबर को इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) के उद्धघाटन समारोह में अपने गीतों पर प्रदर्शन कर ग्लैमर का तड़का लगाने को तैयार हैं। फिल्म ‘जज्बा’ के साथ वह बॉलीवुड में अपनी वापसी को तैयार हैं।

ऐश्वर्या के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, “वह 3 अक्टूबर को आइएसएल फुटबॉल लीग के उद्घाटन के अवसर पर प्रदर्शन कर रही हैं। यह उनके गीतों का मिश्रण हैं।”

कार्यक्रम की शुरुआत में अभिनेत्री अपने हिट गीतों जैसे ‘क्रेजी किया रे’, ‘डोला रे डोला’ और ‘जोर का झटका’ जैसे गीतों पर प्रदर्शन करते नजर आ सकती हैं। इस कार्यक्रम में ऐश्वर्य के पति अभिषेक बच्चन एक फ्रेंचाइजी के सह-मालिक है।

कोलकाता और चेन्नई के बीच एक मैच के साथ दो महीने तक आईएसएल का दूसरा संस्करण शुरू होगा।

अभिषेक चेन्नई टीम के सह-मालिक हैं और कथित तौर पर ऐश्वर्य अपने पति को उत्साहित करने के लिए मंच पर प्रदर्शन करने के लिए सहमत हुईं।

चेन्नई में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शुरुआती मैच खेला जाएगा।

ऐश्वर्य अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जज्बा’ को लेकर उत्साहित है, जो 9 अक्टूबर को प्रदर्शित हो रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493