चैम्पियंस लीग में बेट बोरिशोव ने रोमा को 3-2 से हराया

बैरीशॉ (बेलारूस), 30 सितम्बर (आईएएनएस)। बेलारूस के क्लब बेट बोरिशोव ने चैम्पियंस लीग के ग्रुप-ई के मुकाबले में इटली के अग्रणी क्लब एएस रोमा को 3-2 से हरा दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बोरिशोव ने मध्यांतर तक रोमा पर 3-0 की बढ़त हासिल कर ली थी।

बोरिशोव के मिडफील्डर आईगोर स्टासेविच ने आठवें मिनट में मैच का पहला गोल दागा।

इसके बाद डिफेंडर फिलिप म्लादेनोविक ने लगातार दो गोल करते हुए बोरिशोव को 3-0 की बढ़त दिला दी।

मध्यांतर के बाद बोरिशोव और कोई गोल नहीं कर सका, लेकिन रोमा भी सिर्फ दो ही गोल कर सकी। रोमा के लिए यह दोनों गोल स्ट्राइकर गेरविन्हो और वासिलिस टोरोसिडिस ने किए।

रोमा के खिलाफ नौ मैचों में बोरिशोव को पहली जीत मिली है, हालांकि घरेलू मैदान पर बोरिशोव मौजूदा सत्र में लगातार चौथी जीत दर्ज करने में सफल रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493