रेकजाविक, 26 जून (आईएएनएस)। आइसलैंड में राष्ट्रपति चुनाव में इतिहासकार और राजनीतिक रूप से नवागंतुक गुडनी जोहान्सन ने जीत दर्ज करने का दावा किया है।
समाचार चैनल ‘आरयूवी’ के मुताबिक, रविवार तड़के तक 32 प्रतिशत वोटों की गणना हुई। जोहान्सन (47) ने 37.8 प्रतिशत वोट जीते हैं, जबकि कारोबारी हाला टोमसडोटिर को 29.9 प्रतिशत वोट मिले हैं।
देश में शनिवार को चुनाव हुए थे।
जोहान्सन ने कहा, “सभी वोटों की गणना नहीं हुई है लेकिन मुझे लगता है कि हम जीत गए हैं।”
जोहानेसन वर्ष 1996 से राष्ट्रपति पद पर बैठे ओलाफर रागनर ग्रिमसन की जगह ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि वह एक साधारण पिता हैं, जिन्हें पढ़ना और फुटबॉल खेलना पसंद हैं। उन्होंने अमेरिका में हॉरर किताबें लिखने के लिए लोकप्रिय स्टीफन किंग की चार किताबों का अनुवाद भी किया है।
dharmpath.com dharmpath