आईफा 2016: रणवीर, दीपिका सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, अभिनेत्री

मेड्रिड, 26 जून (आईएएनएस)। 17वें इंटनेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल (आईफा) में शनिवार रात बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और उनके प्रेमी रणवीर सिंह को क्रमश: ‘पीकू’ एवं ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुस्कार से सम्मानित किया गया।

मेड्रिड, 26 जून (आईएएनएस)। 17वें इंटनेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल (आईफा) में शनिवार रात बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और उनके प्रेमी रणवीर सिंह को क्रमश: ‘पीकू’ एवं ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुस्कार से सम्मानित किया गया।

यहां चकाचौंध से भरपूर पुरस्कार समारोह में संजय लीला भंसाली को ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से नवाजा गया। सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया।

आईफा पुरस्कार समारोह के मुख्य आयोजन में तमाम हस्तियों ने अपनी उपस्थिति से चार चांद लगा दिए। समारोह के मेजबान शाहिद कपूर एवं फरहान अख्तर रहे, जिन्होंने गधों पर बैठकर एंट्री ली जिसे देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक सका।

बॉलीवुड के ‘झकास’ अभिनेता अनिल कपूर को ‘दिल धड़कने दो’ फिल्म के लिए सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, प्रियंका चोपड़ा को ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए सहायक भूमिका में सर्वश्रष्ठ अभिनेत्री चुना गया।

प्रियंका को इस दौरान स्पेशल अवार्ड: वुमन ऑफ द ईयर से नवाजा गया।

‘बाजीराव मस्तानी’ बड़ी विजेता रही। भंसाली और रणवीर को मिले पुरस्कारों के अलावा इसे सर्वश्रेष्ठ सिनेमोटोग्राफी (सुदीप चटर्जी), सर्वश्रेष्ठ प्रोडेक्शन डिजाइन (सलोनी धतरक, श्रीराम अयंगर, सुजीत सावंत), ‘पिंगा’ गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी (रेमो डिसूजा), सर्वश्रेष्ठ एक्शन (श्याम कौशल) और सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन (बिश्वदीप चटर्जी एवं निहार रंजल सामल)का पुरस्कार जीता।

वहीं, ‘मसान’ के लिए अभिनेता विक्की कौशल, भूमि पेदनेकर को ‘दम लगाके हईशा’ के लिए पुरस्कृत किया गया।

जोड़ी ऑफ द ईयर अवार्ड ‘हीरो’ की जोड़ी सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी को मिला। सोनाक्षी सिन्हा, दीपिका पादुकोण एवं टाइगर श्रॉफ ने अपनी परफॉर्मेस से समारोह की शोभा और बढ़ा दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493