आइसलैंड में बस दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

आइसलैंड की राजधानी रिक्जेविक स्थित चीनी दूतावास के एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि यह दुर्घटना दोपहर 11 बजे थिंगवाल्वातन झील के पास एक सड़क पर हुई। बस में सवार कुछ लोगों को चोटें आई हैं। घायलों में कुछ चीनी नागरिक भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। इनमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

आइसलैंड के ऑनलाइन समाचार पत्र ‘विसिर’ के अनुसार, बस का चालक और टूर गाइड, दोनों ही आइसलैंड के रहने वाले हैं। बस में सवार 17 यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया कि दुर्घटना के बाद सिविल आपात योजना सक्रिय हो गई और घटनास्थल पर एंबुलेंस, पुलिस और अग्निशमन विभाग के कई कर्मियों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493