नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। टीवी एंकर, व्यंग-लेखक और कॉमेडियन साइरस ब्रोचा का कहना है कि लाइव प्रस्तुति के दौरान अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है, ताकि किसी की भावनाएं आहत न हों।
यह पूछे जाने पर कि लाइव और कैमरे के सामने प्रस्तुति में ज्यादा मुश्किल क्या है? इसके जवाब में साइरस ने आईएएनएस से कहा, “यदि आपको कॉमेडी पसंद है तो आप में यह प्राकृतिक रूप से आता है। तब यह मुश्किल नहीं होता। लेकिन उस वक्त यह जरूर मुश्किल हो सकती है जब आप लाइव प्रस्तुति के दौरान किसी की भावनाओं का ध्यान नहीं रखते।”
साइरस रविवार को टीवी के जाने माने चेहरे और लेखक कुणाल विजयकर के साथ लाइव कॉमेडी कार्यक्रम ’40 शेड्स ग्रे (हेयर)’ के हिस्सा थे।
उन्होंने कहा, “यह देखकर अच्छा लगता है जब दर्शक आपके परफॉर्मेस को देखकर हंसते हैं।”
dharmpath.com dharmpath