नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। देश के पहले और अनूठे ब्रॉडवे स्टाइल थियेटर को पेश करने वाला किंगडम ऑफ ड्रीम्स (केओडी) ने अपने कार्यक्रम में चार नए शो जोड़े हैं, जिसका प्रदर्शन बर्फ पर किया जा रहा है। बर्फ पर प्रदर्शित होने के कारण इसका थीम ‘थियेटर ऑन आइस’ रखा गया है।
रूस के सेंट पीटर्सबर्ग की एक मंडली ‘आइस विजन’ इस नाटक को प्रदर्शित कर रही है। ‘आइस विजन’ अपनी अनोखी शैली के लिए प्रसिद्ध है। इस मंडली में एलेक्सी उरमानोव, इरीना स्लटस्काया जैसे 25 से अधिक अभिनेता हैं। मंडली का पहला प्रदर्शन ‘ऐलिस इन वंडरलैंड’ की बचपन की काल्पनिक कथा पर आधारित है।
नए शो के बारे में बताते हुए किंगडम ऑफ ड्रीम्स के एमडी अनुमोद शर्मा ने कहा, “हमें भारत में इस तरह की अनूठी कला-शैली लाने पर गर्व है। बर्फ पर प्रदर्शन के लिए बहुत सारे अभ्यास और सटीकता की आवश्यकता होती है और ‘आइस विजन’ शानदार ढंग से इसे प्रस्तुत करता है। इस तरह की कहानी पहली बार सुनाई जा रही है। हम दर्शकों के सामने इस शानदार प्रदर्शन को लेकर उत्सुक है। यह कुछ नया अनुभव होगा जिसे दर्शक कभी नहीं भूल पाएंगे।”
मंडली 3 अन्य कहानियों का भी प्रदर्शन करेंगे जिसमें ‘ड्रेकुला – अनन्त प्रेम की कहानी’, ‘अरेबियन नाइट्स’ और ‘नटक्रैकर एंड लॉर्ड ऑफ द डार्कनेस’ है।
dharmpath.com dharmpath