आईआईआईडी-एंकर अवार्ड समारोह में पुरस्कृत किए गए इंटीरियर डिजाइनर

नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। पैनासोनिक ने इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन इंटीरियर डिजाइनर्स (आईआईआईडी) के सहयोग से इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रयासों को पहचान कर उन्हें सम्मानित किया।

आईआईआईडी एंकर अवार्डस उन डिजाइनरों को दिया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया हो।

आईआईआईडी अवार्डस का यह 18वां वर्ष है और लगातार चौथे वर्ष एंकर इलेक्ट्रॉनिक्स ने इस पुरस्कार समारोह की मेजबानी की। इस कार्यक्रम में उत्तर एवं पूर्व भारत के अंतर्गत आने वाले चार जोन के लिए जोनल पुरस्कार और राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए।

प्रतिष्ठित आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिजाइनर्स, डिजाइन कंसल्टेंट्स, शिक्षणविद, कलाकारों और संपादकों के साथ-साथ निर्णायक मंडल ने बेहद पारदर्शी और दक्ष प्रक्रिया के तहत डिजाइनों की समीक्षा एवं आलोचना की। इस वर्ष पुरस्कार की ट्रॉफी को मशहूर डिजाइनर माइकल फोले ने डिजाइन किया था।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को हुए इस समारोह में एंकर के विपणन निदेशक अशोक गांगर ने कहा, “हमें इस तरह की पहल का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है जो पेशेवरों और भावी डिजाइनरों को अपना कौशल और योग्यता प्रदर्शित करने में मदद करती है।”

आईआईआईडी के अध्यक्ष प्रताप जाधव ने कहा, “हर गुजरते वर्ष के साथ हम पुरस्कारों की प्रक्रिया में नयापन लाते हैं ताकि वैश्विक मानकों से मेल खाया जा सके। हमारा इरादा डिजाइनिंग से जुड़े लोगों के साथ विचारशील एवं स्थायी वार्ता शुरू करने के लिए प्रेरित करना और उन्हें स्फूर्ति प्रदान करना है।”

रिटेल श्रेणी में फॉर्मवर्क्‍स डिजाइन टीम, स्टूडियो फॉर आर्किटेक्च र लैंडस्केप आईएनटी एंड ईएनटी प्राइवेट लिमिटेड संयुक्त रूप से विजेता रहे जबकि गायकवाड़ इंटीरियर डिजाइन स्टूडियो ने उपविजेता का पुरस्कार ग्रहण किया।

फॉमवर्क्‍स डिजाइन टीम के दिव्यांग मेवड़ा को यंग इंटीरियर डिजाइन ऑफ द ईयर पुरस्कार से नवाजा गया। जबकि प्रसन्ना देसाई आर्किटेक्ट्स एवं स्फर्ना डिजाइंस ने इस साल शामिल की गई नई श्रेणी ‘अफोर्डेबल डिजाइन फॉर द मासेस’ के लिए विजेता एवं कमंडेशन अवार्ड प्राप्त किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493