पोंटा साहिब (हिमाचल प्रदेश), 8 अप्रैल (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के विद्यार्थियों से आर्थिक गतिविधियों में विकास और सहायता के लिए ग्रामीण क्षेत्रों और वंचितों के विकास पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।
आईआईएम, सिरमौर के पहले दीक्षांत समारोह को यहां संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रबंधन टूल्स पर्यावरण स्थिरता, ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और टिकाऊ विकास से संबंधित जटिल मुद्दों को आसान बनाने में मदद कर सकता है।
यह ध्यान दिलाते हुए कि भारत और चीन दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं हैं, जिन्होंने व्यापार के व्यापक अवसरों और सक्षम प्रबंधकों की जरूरत का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने संस्थान के शिक्षकों से देश में प्रबंधन की जरूरतों के व्यापक और समावेशी ²ष्टिकोण के लिए आग्रह किया, जोकि न केवल उद्योग की चुनौतियों का सामना करेगा, बल्कि राष्ट्र के विकास में योगदान भी करेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य ने नि:शुल्क जमीन उपलब्ध कराने और उन्हें परिचालन करने में प्रभावी कदम उठाने के जरिए इन संस्थानों के महत्व को स्थापित करने में एक सक्रिय भूमिका निभाई है और सिरमौर जिले में धौला कुआं में स्थायी परिसर के लिए 200 एकड़ जमीन मुफ्त उपलब्ध कराई है।
dharmpath.com dharmpath