आईआईटी दिल्ली में सुमंत सिन्हा रिन्यू सेंटर की शुरुआत

नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। अक्षय ऊर्जा कंपनी रिन्यू पावर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (रिन्यू पावर) ने मंगलवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), दिल्ली में ‘सुमंत सिन्हा रिन्यू सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) फॉर एनर्जी एंड एन्वॉयरमेंट खोलने की घोषणा की।

इस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के उद्देश्यों में अत्याधुनिक अक्षय ऊर्जा सॉल्यूशंस विकसित करने के लिए विश्वस्तरीय रिसर्च एंड डेवलपमेंट स्थापित करना, दुनिया भर से उद्योग, अकादमिक और नीति निमार्ताओं के बीच विचारों का आदान-प्रदान करना, स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी के छात्रों को उद्योग जगत में रिसर्च एवं इंटर्नशिप अवसर उपलब्ध कराना, अक्षय ऊर्जा नीति से संबंधित मामलों पर रिसर्च रिपोर्ट बनाना, उद्यमिता और अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में महिला इंजीनियरों का कौशल सुधारना शामिल है।

सीओई का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, “मुझे यह देखकर खुशी है कि रिन्यू पावर ने उद्योग जगत और अकादमिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया है। बाजार में इस्तेमाल के लिए तैयार सॉल्यूशंस विकसित करने के लिए उद्योग की प्रतिभागिता बेहद आवश्यक है और यह सीओई स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को सुलझाने में मदद करेगा।”

रिन्यू पावर के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमंत सिन्हा ने कहा, “हमें पूरा भरोसा है कि आईआईटी के साथ यह साझेदारी इनोवेटिव रिसर्च में मददगार साबित होगी और भविष्य की पीढ़ी के लिए पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए अग्रणी अत्याधुनिक स्वच्छ ऊर्जा सॉल्यूशंस विकसित करने में मदद करेगी।”

आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर प्रोफेसर वी. रामगोपाल राव ने कहा, “हमें पूरा भरोसा है कि आईआईटी दिल्ली और रिन्यू पावर के बीच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में जो साझेदारी हुई है वह रिन्यूएबल एनर्जी स्कॉलरों के लिए सॉल्यूशंस एवं अवसर विकसित करने में काफी मददगार साबित होगी। सीओई अपने साथ स्वच्छ ऊर्जा पर ज्ञान और शोध लेकर आएगा, स्वच्छ ऊर्जा में निवेश में मदद करेगा और भारत को अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में उभरते हुए अग्रणी देश के तौर पर स्थापित करने के लिए स्वच्छ ऊर्जा टेक्नोलॉजी लागू करने में मदद करेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493