जनलक्ष्मी फाईनेंशियल सर्विसेस को मिला 1030 करोड़ का निवेश

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि टीपीजी ने एक बड़ी राशि का निवेश किया है, जबकि अन्य निवेशकों में मोर्गन स्टेनली एशिया मैनेज्ड पीई फंड (एनएचपीइए), ट्री-लाइन, क्यूआरजी इंटरप्राइजेस लिमिटेड एवं वल्लभ भंसाली, बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और बजाज एलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड शामिल है।

जनलक्ष्मी फाइनेंशियल सर्विसेस के अध्यक्ष रमेश रामनाथन ने कहा, “जनलक्ष्मी वित्तीय समावेशन के लिए काम कर रही है और वर्तमान सत्र की फंडिंग ने हमारे इस एजेंडा को मजबूती प्रदान की है।”

जनलक्ष्मी फाइनेंशियल सर्विसेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कंवल ने कहा, “जेएफएस माइक्रोफाइनेंस के क्षेत्र में सबसे बड़ी संस्था है और स्मॉल फाइनेंस बैंक में परिवर्तित होकर गरीबों को सेवाएं देने के लिए समर्पित है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493