यही नहीं अब ट्रेनों में यात्रा के दौरान अगर आपका सामान चोरी हो जाता है तो बीमा कंपनी उसका भुगतान करेगी। जिससे यात्रियों को सामान चोरी हो जाने पर होने वाले नुकसान से बचा जा सकेगा। इसके लिए आईआरसीटीसी प्रयासरत है।
सूत्रों के अनुसार अब आईआरसीटीसी ने प्रदेश में बेहतर किसानी के लिए अपनी पहल कर दी है। आईआरसीटीसी अब किसानों को खेती के आधुनिक खेती के गुर सिखाने के लिए एक ट्रेन चलाने जा रहा है। अब यह ट्रेन किसानों को प्रशिक्षित ट्रेनरों के साथ उत्तर प्रदेश में सफल व उपजाऊ खेती के लिए पंजाब जैसे ही विभिन्न कृषि प्रधान क्षेत्रों में ले जाकर उनको प्रशिक्षण देगी।
सूत्रों की मानें तो इसके लिए आईआरसीटीसी राज्य सरकार से बात कर रहा है और इसके लिए एक प्रस्ताव भी राज्य सरकार को भेजा जा चुका है। जिसकी अनुमति मिलने के बाद आईआरसीटीसी प्रदेश में पहली बार एक ट्रेन किसान एक्सप्रेस के नाम से चलाएगा।
इसके साथ ही ट्रेनों में यात्रा के दौरान यात्रियों के मन में हमेशा उनके सामान के चोरी हो जाने का डर हमेशा बना रहता है कि कहीं ट्रेनों में सक्रिय चोर उनके सामान पर हाथ न साफ कर दे।
यात्रियों की इन्हीं परेशानियों को देखते हुए आईआरसीटीसी ने इस डर को दूर करने के लिए उनकी यात्रा के दौरान उनके सामान का ख्याल रखने के लिए प्रयासरत है। जिसमें यात्रियों के सामान का बीमा होगा। इसके लिए ट्रेन में आरक्षण कराने के दौरान बताना होगा। वह इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं। जिसके प्रीमियम के रूप में सफर की दूरी के अनुसार उनसे अतिरिक्त शुल्क वसूला जाएगा। सूत्रों की मानें तो आईआरसीटीसी इसके लिए प्रयासरत है।
dharmpath.com dharmpath