आईएएएफ के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने जॉन रिजोन

मोनको, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के पूर्व ट्रैक एंड फील्ड एथलीट जॉन रिजोन को अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, आईएएएफ के अध्यक्ष लॉर्ड कोए ने इसकी जानकारी दी।

एक एथलीट के तौर पर अपने करियर में रिजोन ने 1984 से 1996 के दौरान 110 मीटर और 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। उन्होंने 1987 विश्व चैम्पियनशिप में 110 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक भी हासिल किया।

आईएएएफ अध्यक्ष क्लोए ने कहा, “मैं काफी वर्षो से रिजोन को जानता हूं और उनके जुनून, ऊर्जा का प्रशंसक हूं।”

रिजोन अगले साल मार्च से अपने पद का कार्यभार संभालेंगे। उनका कहना है कि उन्होंने अपना जीवन खेल के लिए बिताया है और अपने इस सपने को जीने के लिए तैयार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493