माराडोना के खिलाफ होगी कार्रवाई

मेक्सिको सिटी, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। मेक्सिको फुटबाल महासंघ प्रशंसकों से झड़प के कारण अर्जेटीना के दिग्गज खिलाड़ी डिएगो माराडोना के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करेगा।

माराडोना और प्रशंसकों के बीच डोराडोस डे सिनालोआ और एटलेटिको सान लुइस के बीच हुए मैच के दौरान कहासुनी हो गई थी।

ईएसपीएनएफसी की रिपोर्ट के मुताबिक, डोराडोस के कोच माराडोना रविवार को हुए दूसरे चरण के मैच के बाद एटलेटिको के समर्थकों से भिड़ गए थे।

माराडोना पर इस समय प्रतिबंध है इसलिए उन्होंने यह मैच स्टैंड में बैठ कर देखा था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में माराडोना जब वीआईपीए एरिया से जा रहे थे तभी उन पर किसी ने चिल्लाया, जिसके बाद यह दिग्गज अपना आपा खो बैठा।

माराडोना ने पलटकर चिल्लाते हुए कहा, “यहां आओ! मैं चाहता हूं कि वह मेरे मुंह पर आकर यह बात बोले।”

सेन लुइस ने यह मैच 4-3 के एग्रीगेट स्कोर से अपने नाम किया और मैक्सिको की दूसरी डिविजन टूर्नामेंट का खिताब जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493