आईएएफ का जगुआर विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

जामनगर, 5 जून (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का जगुआर विमान मंगलवार को गुजरात में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट की मौत हो गई।

आईएएफ प्रवक्ता ने कहा कि यह विमान नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था कि सुबह 10.30 बजे यह जामनगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया

प्रवक्ता ने कहा, “पायलट एयर कमांडर संजय चौहान दुर्घटना के दौरान बुरी तरह से घायल हो गए और उन्होंने दम तोड़ दिया।”

दुर्घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493