गुवाहाटी, 23 मई (आईएएनएस)। असम में मंगलवार की सुबह भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का सुखोई-30 एमकेआई विमान चीन की सीमा के निकट गायब हो गया। इसमें दो पॉयलट सवार हैं।
सुखोई विमान ने आईएएफ के तेजपुर बेस कैंप से सुबह उड़ान भरी। वह नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था।
तेजपुर बेस के डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल सोम्बित घोष ने कहा, “सुखोई-30 विमान ने तेजपुर से नियमित प्रशिक्षिण मिशन के लिए उड़ान भरी। उसका तेजपुर कस्बे से 60 किमी की दूरी पर रडार व रेडियो संपर्क टूट गया।”
उन्होंने कहा, “विमान अपनी सेवा की अवधि पूरी कर चुका था। मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।”
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि विमान ने तेजपुर के एयर बेस से 9.30 बजे उड़ान भरी और दो घंटे बाद अरुणाचल प्रदेश के डोलसांग इलाके में चीन की सीमा के पास तेजपुर से 60 किमी उत्तर में उसका संपर्क रडार व रेडियो से टूट गया।
तेजपुर वायु सेना स्टेशन चीन सीमा से 172 किमी की दूरी पर है।
तेजपुर देश के आईएएफ के तीन एयर बेस में से है, जहां सुखोई रखे गए हैं।
बीते साल एक सुखोई-30 एमकेआई विमान असम के नागौन शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जो नियमित उड़ान पर था। इसमें दोनों पॉयलट सुरक्षित बच गए , लेकिन स्थानीय लोगों को कुछ चोटें आईं थीं।
dharmpath.com dharmpath