आईएएफ के लापता हेलीकॉप्टर की तलाश दूसरे दिन भी जारी

ईटानगर, 5 जुलाई (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश में बुधवार को भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के लापता हेलीकॉप्टर की तलाश दूसरे दिन भी जारी है।

इस हेलीकॉप्टर में चालक दल के तीन सदस्य सवार थे।

अरुणाचल प्रदेश पुलिस के प्रमुख संदीप गोयल ने आईएएनएस को बताया, “राज्य पुलिस के साथ सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के बचाव दल लापता हेलीकॉप्टर का पता लगाने के लिए पपुम पारे जिले के यूपिया और होज तेलम के बीच जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में खोजबीन कर रहे हैं।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि ऐसा हो सकता है कि हेलीकॉप्टर तोरू में होस्तलाम और बोरम के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया हो।

आईएएफ का उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर (एएलएच) राज्य में बाढ़ बचाव कार्यो में लगा हुआ है। यह हेलीकॉप्टर मंगलवार को अपराह्न 3.50 बजे लापता हो गया था।

यह हेलीकॉप्टर भारी बारिश के बाद जमीन धंसने की वजह से सागले और डमबुक में फंसे लोगों को निकालने का काम कर रहा था।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सोंबित घोष ने कहा कि हेलीकॉप्टर मंगलवार सुबह जोरहट स्थित अपने बेस से बाढ़ बचाव कार्यो में शामिल होने के लिए रवाना हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493