आईएएफ परियोजना कार्यालय में सेंधमारी की जांच हो रही : फ्रांसीसी मंत्री

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। फ्रांस ने सोमवार को कहा कि वह भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के परियोजना प्रबंधन दल (पीएमटी) के पेरिस कार्यालय में सेंधमारी की जांच कर रहा है। पीएमटी राफेल लड़ाकू विमान सौदे की देखरेख कर रही। फ्रांस ने कहा कि जांच के बारे में भारत सरकार को इसके विवरण के बारे में अपडेट किया जाएगा।

फ्रांस के यूरोप व विदेश मामलों के राज्य मंत्री जीन बैप्टिस्ट लेमोयने ने कहा, “जांच चल रही है और निसंदेह भारतीय अधिकारियों को अपडेट (विवरण के बारे) किया जाएगा।”

वह एक कार्यक्रम से इतर सवालों का जवाब दे रहे थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने फ्रांस के संस्थानों के भारतीय एल्यूमनी के साथ बातचीत की, जो व्यापार प्रशासन, इंजीनियरिंग व डिजाइन के क्षेत्र से थे।

सेंधमारी व चोरी पीएमटी के पेरिस कार्यालय में हुई। पीएमटी बीते महीने राफेल लड़ाकू विमान सौदे का निरीक्षण कर रही थी। इसमें कुछ दस्तावेज चुरा लिए गए।

आईएएफ टीम 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के संबंध में पेरिस है, जिनमें से पहली खेप इस साल सितंबर में भारत को डिलिवर की जानी है।

इससे पहले लेमोयने ने विदेश राज्यमंत्री वी.मुरलीधरन से मुलाकात की। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के सत्ता संभालने के बाद यह फ्रांसीसी मंत्री की पहली यात्रा है।

भारत को जी-7 शिखर सम्मेलन में इस साल के अंत में फ्रांस में आमंत्रित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493