आईएएफ प्रमुख ने तेजस प्रशिक्षण विमान उड़ाया

बेंगलुरू, 17 मई (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरूप राहा ने मंगलवार को खुले आसमान में स्वदेशी तेजस हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) के प्रशिक्षण संस्करण को उड़ान दी।

आईएएफ के प्रवक्ता विंग कमांडर अनुपम बनर्जी ने आईएएनएस को बताया, “एयर चीफ मार्शल अरूप ने विमान की क्षमताओं की जांच करने के लिए तेजस प्रशिक्षण विमान (पीसी-6) को ग्रुप कैप्टन एम रंगाचारी के साथ लगभग 30 मिनट तक उड़ाया और एचएएल हवाईअड्डे पर उसे सुरक्षित उतारा। ”

एयर चीफ मार्शल अरूप राहा इस लड़ाकू विमान को उड़ाने वाले पहले पहले आईएफ चीफ हैं। इसका विकास सरकार-संचालित एयरोनॉटिक्स डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) और निर्मित डिफेंस बेहेमोथ हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स (एचएएल) द्वारा किया गया है।

एयर चीफ मार्शल अरूप ने बताया, “यह उड़ाने के लिए काफी अच्छा विमान है और यह हमारे अन्य विमानों के साथ शामिल हो सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493