विश्व का सबसे बड़ा विमान आस्ट्रेलिया से रवाना

विमान के चालकों ने पर्थ की गर्मजोशी से लबरेज मेहमाननवाजी और इस विमान पर जनता की बढ़िया प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद दिया।

यूक्रेन निर्मित विमान ने स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे पर्थ हवाईअड्डे से उड़ान भरी।

इस मौके पर हजारों की संख्या में लोगों ने इसे विदाई दी।

इस विशालकाय मालवाहक विमान का वजन 600 टन है। जब यह विमान रविवार को मेलबर्न में उतरा तो लगभग 20,000 लोग इसे देख अभिभूत हो गए।

तीन महाद्वीपों की यात्रा कर चुका यह विमान एंटोनोव ने पिछले सप्ताह चेक गणराज्य से निकलने से पहले 117 टन जनरेटर की आपूर्ति एक डब्ल्यूए माइनिग रिसोर्स ग्राहक को कर दी थी।

यह विमान पर्थ में दो दिनों तक रुका और अब इसने इटली के लिए उड़ान भरी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493