आईएनए के पूर्व सैनिक की 98 वर्ष की उम्र में मौत

गुड़गांव, 6 नवंबर (आईएएनएस)। स्वतंत्रता सेनानी और आईएनए के पूर्व सैनिक जैमल सिंह (98) का शुक्रवार तड़के अंतिम संस्कार कर दिया गया।

गुड़गांव, 6 नवंबर (आईएएनएस)। स्वतंत्रता सेनानी और आईएनए के पूर्व सैनिक जैमल सिंह (98) का शुक्रवार तड़के अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पारिवारिक सूत्रों ने कहा कि इंडियन नेशनल आर्मी के पूर्व सैनिक सिंह का संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी, तीन पुत्र और पुत्रियां और पोते-पोतियां हैं।

सिंह ने गुरुवार रात दिल्ली-जयपुर-मुंबई राजमार्ग पर स्थित अपने गांव सिधरावली में अंतिम सांस ली।

सिंह के अंतिम संस्कार में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। गुड़गांव के परगनाधिकारी वत्सल वशिष्ठ और मानेसर के नायब तहसीलदार संकल्प सिंह भी अंतिम संस्कार के समय उपस्थित थे।

हरियाणा पुलिस ने सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

कई राजनीतिज्ञों, सामाजिक संगठनों और नागरिक समूहों ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

परिवार ने कहा कि 98 वर्ष की उम्र में भी सिंह की यादाश्त तेज थी। वह अक्सर आईएनए और ब्रिटिश सरकार द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के साथ की गई ज्यादतियों की कहानियां सुनाया करते थे।

सिंह 1917 में पैदा हुए थे। वह ब्रिटिश सेना में थे। लेकिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आह्वान पर वह आईएनए से जुड़ गए। उन्हें वर्षो तक जेल में बिताने पड़े थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493