आईएफएफके में 64 देशों की 180 फिल्में दिखाई जाएंगी

तिरुवनंतपुरम, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। केरल की राजधानी में शुक्रवार से शुरू हो रहे 20वें केरल अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव (आईएफएफके) में 64 देशों की 180 फिल्में दिखाई जाएंगी।

तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन निशागांधी ऑडिटोरियम में आयोजित फिल्मोत्सव के उद्घाटन समारोह में आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे।

यह फिल्मोत्सव 11 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें विदेशी दर्शकों, निर्णायकों और मीडिया के अलावा 12,000 प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ओमान चांडी दीप प्रज्जवलित कर समारोह का उद्घाटन करेंगे। समारोह की शुरुआत शाम छह बजे होगी।

ईरानी निर्देशक दारिउश मेहरजुई को इस समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वह 1970 के दशक में देश के ‘न्यू वेव’ अभियान के दिग्गज हैं।

सूर्या स्टेज और फिल्म सोसाइटी के संस्थापक-निदेशक सूर्या कृष्णमूर्ति ने शुक्रवार शाम समारोहों की संकल्पना की।

इस फिल्मोत्सव के दौरान पैनल चर्चा, सेमिनार, ‘मीट द डायरेक्टर’ जैसे सत्र आयोजित होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493