मुंबई, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा कि उन्होंने अपने भाई अपारशक्ति को उनकी पहली फिल्म ‘दंगल’ के लिए कोई सुक्षाव नहीं दिया। फिल्म में आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं।
आयुष्मान वान ह्यूसेन और जीक्यू फैशन नाइट्स के दौरान रैंप पर वॉक कर रहे थे। कार्यक्रम से अलग उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें कोई सुझाव नहीं दिया है। वह मुझसे बहुत अलग हैं, इसलिए उन्हें ‘दंगल’ फिल्म मिली है। आज तक मैंने इतनी बड़ी फिल्म नहीं की है, जो वह कर रहे हैं।”
आयुष्मान को ‘पानी दा रंग’, ‘सड्डी गली’ और ‘मिट्टी दी खुशबू’ जैसे पंजाबी गीतों के लिए जाना जाता है। उनका मानना है कि उनके भाई को फिल्म के लिए चुनने का कारण हरियाणवी बोली है।
आयुष्मान ने कहा, “मेरी पंजाबी सही है और उनकी हरियाणवी अच्छी है। उनकी हरियाणवी अच्छी है, क्योंकि वह अंडर-19 हरियाणा क्रिकेट टीम की कप्तानी कर चुके हैं।”
उन्होंने कहा, “वह स्कूल में खेल के कप्तान थे, इसलिए वह शारीरिक रूप से मजबूत हैं। इसलिए वह ‘दंगल’ में हैं।”
फिल्म ‘दंगल’ 2016 में क्रिसमस के दौरान प्रदर्शित होने वाली है। फिल्म में आमिर खान हारियाणवी पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath