आईएफसीआई ने जेटली को 92.30 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौपा

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। आईएफसीआई लिमिटेड ने मौजूदा कारोबारी वर्ष के लिए अंतरिम लाभांश के तौर पर केंद्र सरकार को 92.30 करोड़ रुपये दिए। यह जानकारी यहां जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई है।

बयान के मुताबिक, कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक मलय मुखर्जी ने 92.30 करोड़ रुपये का लाभांश चेक केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली को दिया। यह कंपनी में केंद्र सरकार की 55.53 प्रतिशत हिस्सेदारी के एवज में है।

कंपनी ने 2015-16 के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य वाले अपने प्रत्येक शेयर पर 10 फीसदी यानी, एक रुपये का अंतरिम लाभांश घोषित किया है। वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी ने 15 प्रतिशत लाभांश दिया था।

मौजूदा कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 438 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। कंपनी की संपत्ति 31 दिसंबर, 2015 को बढ़कर 34,715 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले यह 29,458 करोड़ रुपये थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493