आईएलएंडएफएस करेगी 10 और समूह कंपनियों की बिक्री

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। कर्ज से लदी इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंसियल सर्विस लि. (आईएलएंडएफएस) की इकाइयों को खरीदने के लिए मिली ‘जबरदस्त प्रतिक्रिया’ के बाद सरकार द्वारा नियुक्त निदेशक मंडल ने इसकी अन्य 8 से 10 सहायक कंपनियों को बेचने की तैयारी की है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी मामलों के सचिव इंजेटी श्रीनिवास ने यहां उद्योग मंडल फिक्की द्वारा आयोजित दिवाला और दिवालियापन सम्मेलन से इतर कहा, “अन्य 8 से 10 कंपनियों का एक्सप्रेसंस ऑफ इंटरेस्ट (ईओआईज) जल्द ही आमंत्रित किया जाएगा।”

इंफ्रास्टक्चर फाइनेंस कंपनी द्वारा तरलता की समस्या के कारण विभिन्न भुगतान चुकाने में विफल रहने के बाद इसके निदेशक मंडल को सरकार ने पिछले महीने भंग कर दिया था और इसकी दो सहयोगी कंपनियों को बेचने के लिए ईओआई आमंत्रित किया था।

आईएलएंडएफएस की जिन दो इकाइयों की बिक्री की जा रही है, वे आईएलएंडएफएस सिक्युरिटीज सर्विसेज लि. और आईएसएसएल सेटलमेंट और ट्रांजेक्शन सर्विसेज लि. है। इनको खरीदारों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

श्रीनिवास ने कहा कि समूह की अन्य 10 कंपनियों की बिक्री से उम्मीद है कि आईएलएंडएफएस अपनी भुगतान बाध्यताओं को पूरा कर पाएगी।

आईएलएंडएफएस समूह पर इस साल मार्च तक कुल 91,000 करोड़ रुपये बकाया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493