पुणे, 24 नवंबर (आईएएनएस)। रोहित कुमार के शानदार 11 अंकों की मदद से बेंगलुरु बुल्स ने यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन में शनिवार को तमिल थलाइवाज को 36-22 से हरा दिया।
यहां छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बेंगलुरु की टीम पहले हाफ में 17-12 से आगे थीं और टीम ने दूसरे हाफ में भी लगातार अंक लेते हुए दर्ज कर ली।
बेंगलुरु की 12 मैचों में यह आठवीं जीत है और वह 46 अंकों के साथ जोन-ए में शीर्ष पर कायम है। वहीं, थलाइवाज को 14 मैचों में नौवीं शिकस्त खानी पड़ी है। टीम 25 अंकों के साथ तालिका में सबसे नीचे हैं।
विजेता बेंगलुरु की ओर से रोहित के अलावा पवन सहरावत ने छह और महेंद्र सिंह तथा अमित शोएरन ने चार-चार अंक लिए। टीम को रेड से 18, टैकल से 13, आलआउट से चार और एक अतिरिक्त अंक भी मिले।
वहीं, तमिल थलाइवाज के लिए अजय ठाकुर ने छह और मंजीत छिल्लर तथा जसवीर सिंह ने तीन-तीन अंक बटोरे। थलाइवाज ने रेड से 13 और टैकल से नौ अंक हासिल किया।
dharmpath.com dharmpath